जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, नातिन को दी कभी शादी ना करने की सलाह!

बॉलीवुड एक्ट्रेस जया बच्चन बेबाक बयान के लिए जानी जाती हैं. हाल ही में जया बच्चन ने एक इंटरव्यू में ब्यान दिया था जिसके बाद से उनका बयान वायरल हो रहा है. उनके इस बयान ने देशभर ने बहस छोड़ दी है. दरअसल जया बच्चन ने We The Women इंवेट में बोला कि वह नहीं चाहती हैं कि उनकी नातिन नव्या नवेली नंदा शादी करें.

शादी को बताया आउटडेटेड
जया बच्चन ने इंवेट में बोला कि आजकल शादी बहुत आउटडेटेड हो चुकी है. उनके इस बयान ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या सच में युवाओं के लिए शादी का महत्व कम हो गया है.

नातिन को शादी ना करनी दी सलाह
इवेंट में जया बच्चन ने पूछा गया कि क्या वह चाहती हैं कि उनकी नातिन शादी करें, तो उन्होंने साफ बोला, नहीं मैं नहीं चाहती हैं कि नव्या शादी करें. आज के बच्चे इतने स्मार्ट हैं कि वे किसी को पीछे छोड़ सकते हैं. शादी की वजह से करियर को रोक देना बिल्कुल भी जरूरी नहीं है. एक्ट्रेस ने आगे बोला कि वह इतनी उम्रदराज हो चुकी हैं कि किसी युवा महिला को बच्चे की परवरिश या लाइफ के फैसलों पर सलाह देना सही नहीं लगता है.

शादी को बताया लड्डू
एक्ट्रेस ने आगे शादी की तुलना शादी के लड्डू से करते हुए कहा- जो खाए वो भी परेशान, जो न खाए वो भी बाद में पछताए. यह बयान एक बड़े सवाल को जन्म देता है कि क्या सच में पारंपरिक विवाह अब युवाओं को प्राथमिकताओं से पीछे छूट रहा है.

शादी का महत्व हुआ कम
जया बच्चन के बयान ने शादी में आग घी डालने का काम किया है. अचानक सवाल उठा कि क्या आज की पीढ़ी के लिए शादी मायने रखती है. शहरों में युवा अब रिश्तों को नई तरीके से जी रहे हैं जैसे लिव-इन, डेटिंग और करियर को ज्यादा महत्व दे रहे हैं.