Winter Diet Tips: सर्दियों में शरीर को गर्म रखने और इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए डाइट में भी कुछ खास चीजें शामिल की जा सकती है. इनमें से एक है बाजरे की रोटी. आमतौर पर हम गेहूं की रोटी खाते हैं, लेकिन इस मौसम में बाजरे की रोटी खाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. स्वाद के साथ-साथ यह ठंड के मौसम में शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद करती है. ठंड में अगर सिर्फ आप एक महीने तक इसकी रोटी रोज खाएंगे, तो सर्दी-जुकान से लेकर कमजोरी तक को दूर कर सकते हैं. इस खबर में हम आपको इसके फायदे बताएंगे.
नेचुरल गर्मी और एनर्जी
बाजरा गर्म तासीर का होता है. इसके सेवन से ठंड में शरीर का टेंपरेचर बैलेंस्ड रहता है. पोषक तत्वों से भरपूर बाजरे में आयरन, मैग्नीशियम और फाइबर होता है, जो ठंड में शरीर को एनर्जी भी देता है. ऐसे में रोजाना बाजरे की रोटी शरीर में ठंडक नहीं लगती और सुस्ती महसूस नहीं होती. यह आपको पूरे दिन एक्टिव बनाए रखती है.
हड्डियां और मसल्स की मजबूती
बाजरे में कैल्शियम और फॉस्फोरस की मात्रा भी ज्यादा होती है. ऐसे में इसके सेवन से यह हड्डियों और मसल्स को भी मजबूती देता है. खासकर बच्चों, मिलाओं बुजुर्गों के लिए इसका सेवन बेहद फायदेमंद माना जाता है. सर्दियों में बाजरे की रोटी खाने से ज्वाइंट पेन या अकड़न से राहत मिलती है. वहीं इसमें मौजूद प्रोटीन मसल्स को हेल्दी रखने का काम करता है.
शुगर और कोलेस्ट्रॉल
आपको बता दें, डायबिटीज और हार्ट के मरीजों के लिए भी बाजरे की रोटी फायदेमंद हो सकती है. इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ने नहीं देता. इसके साथ-साथ यह बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करती है, जिससे हार्ट मजबूत होता है.
कैसे बनाएं बाजरे की रोटी
बाजरे की रोटी बनाना बेहद आसान है, इसे बनाने के लिए एक बाउल में बाजरे का आटा ले लें. इसके बाद हल्का गुनगुना पानी डालकर आटे को धीरे-धीरे गूंधकर कर नर्म डो तैयार कर लें. अब छोटी-छोटी लोई लेकर हाथ से थपथपाकर रोटी बेलें. लास्ट में तवे पर हल्का तेल लगातर रोटी को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेकें. देसी घी के साथ आप इस रोटी का खा सकते हैं.