Who Should Avoid Hot Water: माता-पिता से लेकर डॉक्टर तक सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने की सलाह देते आए हैं. यह डाइजेशन सुधारने, शरीर से टॉक्सिन्स निकालने और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ लोगों के लिए सुबह गर्म पानी पीना नुकसानदायक भी हो सकता है. ऐसे में अगर आपकी भी रोज सुबह गर्म पानी पीने की आदत है, तो ये खबर आपको पढ़ने की जरूरत है. इस खबर में हम आपको बताएंगे कि किन लोगों को सुबह गर्म पानी पीने से परहेज करना चाहिए.
हार्टबर्न या एसिडिटी के शिकार
अगर आपको अक्सर पेट में जलन, एसिडिटी या गैस की समस्या रहती है, तो आपके लिए बहुत ज्यादा गर्म पानी लेना सही नहीं है. गर्म पानी पेट की गर्मी बढ़ाकर एसिड को और एक्टिव कर देता है, जिससे उल्टी, खट्टी डकार और छाती में जलन की समस्या बढ़ सकती है. ऐसे में इन लोगों के लिए गुनगुने या नॉर्मल तापमान वाला पानी पीना ही बेहतर है. इससे डाइजेशन पर दबाव नहीं पड़ता है और पेट को राहत मिलती है.
लॉ बीपी
जिन लोगों को लॉ ब्लड प्रेशर की शिकायत रहती है. उन्हें भी सुबह बहुत गर्म पानी नहीं पीना चाहिए. गर्म पानी शरीर की नसों को फैलाता है, जिससे ब्लड प्रेशर और भी नीचे जा सकता है. ऐसा करने से चक्कर आना, कमजोरी या अचानक बैठना-उठना मुश्किल हो सकता है. ऐसे में इन लोगों के लिए हल्का गुनगुना पानी पीना ज्यादा बेहतर माना जाता है.
लीवर या किडनी से जुड़ी समस्या
लीवर और किडनी शरीर के फिल्टर की तरह काम करते हैं. सुबह बहुत गर्म पानी पीने से इन अंगों पर ज्यादा दबाव पड़ सकता है. खासकर फैटी लीवर, किडनी स्टोन या किसी दूसरी किडनी की बीमारी से जुझ रहे लोगों को गर्म पानी पीने से दूर रहना चाहिए. इससे बॉडी में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बिगड़ सकता है और डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है.