Fat burning simple yoga बढ़ता वजन आज के समय में कई लोगों के लिए समस्या बन चुका है. वजन कम करने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं. जिम में वर्कआउट से लेकर डाइट प्लान करते हैं. क्या आप जानते हैं आप खड़े-खड़े अपना वजन कम कर सकते हैं. हम आपको कुछ योगा के बारे में बताएंगे. इस योगासन करने से फैट बर्न हो सकता है. दरअसल आप खड़े-खड़े इन योगासन को करके हाथ-पैरों की चर्बी को कम कर सकते हैं. इसके अलावा शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी भी बढ़ेगी.
ताड़ासन
ताड़ासन सबसे आसान और काफी प्रभावी योगासन हैं. इस योगासन को आप आसानी से खड़े-खड़े कर सकते हैं. इस योगासन को करने से शरीर का पॉश्चर सही रहता है. ताड़ासन करने से मांसपेशियां भी एक्टिव रहती है. रोजाना 5 मिनट ताड़ासन योग करने से पेट की चर्बी और कमर की लटकती चर्बी दूर हो सकती है.
वृक्षासन
वृक्षासन बॉडी को बैलेंस बनाने में मदद करता है. इस योगासन को करने से कोर मसल्स मजबूत होते हैं. वृक्षासन करने से पेट और जांघों की चर्बी कम होती है. साथ ही दिमाग शांत रहता है.
त्रिकोणासन
त्रिकोणासन को खड़े-खड़े किया जा सकता है. इस आसान को करना काफी आसान है. इस आसन में शरीर साइड स्ट्रेच करता है. यह पेट और कमर की चर्बी को कम करने में मदद करता है. रोजाना इस योगासन को करने से शरीर का लचीलापन बढ़ता है.
उत्कटासन
उत्कटासन योग को चेयर पोज योग कहते हैं. इस योग में खड़े होकर बैठने जैसा आसन बनाया जाता है. यह योगासन जांघ, हिप्स और पैरों की चर्बी को कम करता है. रोजाना इस योगासन को करने से फैट तेजी से बर्न होता है.