100 साल बाद Holi पर चंद्रग्रहण, 25 मार्च से इन राशियों का गोल्डन टाइम शुरू

इस खबर को शेयर करें

Lunar Eclipse On Holi 2024 : हर साल फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि की रात को होलिका दहन होता है और उसके अगले दिन होली मनाई जाती है। हिंदू धर्म में होली का त्योहार प्रमुख त्योहारों में से एक है। देशभर में बड़े हर्षोल्लास के साथ होली मनाई जाती है। यह पर्व आपसी प्रेम, सद्भावना और भाईचारे का प्रतीक माना जाता है। घर में गुझियां और कई तरह के पकवान बनते हैं और लोग एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाते हैं। इस साल 25 मार्च 2024 को होली है। पंचांग के अनुसार, इस बार होली के दिन चंद्रग्रहण का साया पड़ने वाला है। 25 मार्च को सुबह 10 बजकर 23 मिनट से लेकर दोपहर 3 बजकर 2 मिनट तक चंद्रग्रहण लगेगा। भारत में यह चंद्रग्रहण नहीं दिखाई देगा। इसलिए सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 100 साल के बाद होली के दिन चंद्रग्रहण कुछ राशियों पर शुभ प्रभाव डालेगा, तो कुछ राशि वालों को जीवन में छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं होली पर चंद्रग्रहण के साये से किन राशियों को शुभ फल मिलेंगे?

मेष राशि : मेष राशि वालों को साल के पहले चंद्रग्रहण से शुभ फल मिलेंगे। अचानक से धन लाभ होंगे। पैतृक संपत्ति प्राप्त होगी। लंबे समय से बकाया हुआ धन वापस मिलेगा। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। इस दौरान ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

तुला राशि :सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भूमि या वाहन की खरीदारी के योग बनेंगे। प्रोफेशनल लाइफ में प्रमोशन या अप्रेजल के चांसेस बढ़ेंगे। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। धन का आवक बढ़ेगा। पुरानी संपत्ति से धन लाभ होगा।

कुंभ राशि : नौकरी-कारोबार में बढ़ोत्तरी के नए अवसर मिलेंगे। पर्सनैलिटी इंप्रूव होगी । आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन का आवक बढ़ेगा। पार्टनरशिप के बिजनेस में धन लाभ होगा। करियर में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। सुख-सुविधाओं में जीवन गुजारेंगे।