Ladli Behna Yojana Update: मध्य प्रदेश की लाडली बहना योजना को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। जल्द ही योजना की राशि पात्र महिलाओं के खातों में सरकार की ओर से ट्रांसफर की जाएगी, लेकिन सभी महिलाओं को इसका लाभ नहीं मिलेगा। कुछ बहनों के नाम लिस्ट से हट सकते हैं और कई के खातों में पैसा अटक सकता है। जी हां, आपने सही सुना। बैंक खाता, आधार कार्ड लिंक और पात्रता से जुड़ी छोटी गलती भी भारी पड़ सकती है। इसलिए जरूरी है कि महिलाएं समय रहते अपने जानकारियों की जांच करें, ताकि लाभ बिना रुकावट के मिल सके। आइए जानते हैं, इसमें आगे के अपडेट के बारे में।
दरअसल, मध्य प्रदेश की ‘लाडली बहना योजना’ के तहत जल्द ही महिलाओं के बैंक खाते में 1500 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। सरकार ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। तय तारीख के आस-पास DBT के माध्यम से पैसे सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में भेजे जाएंगे, जिससे उनको आर्थिक सहायता मिल सके। जिन महिलाओं के दस्तावेज पूरे नहीं हैं, बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है या अब जो इस योजना की पात्रता में नहीं आती, उन्हें इस बार लाडली बहना योजना की राशि नहीं मिलेगी। इसलिए समय रहते अपने जरूरी दस्तावेज पूरे कर लिए जाएं।
योजना के पैसे न आने पर क्या करें?
जांच के दौरान यदि गलत जानकारी या अपात्रता पाई जाती है, तो उन महिलाओं के नाम योजना से हटाए जा सकते हैं और आगे का भुगतान भी रोक दिया जाएगा। जिन बहनों के बैंक खाते निष्क्रिय है, आधार सीडिंग नहीं हुई या NPCI लिंक नहीं है, उनके खाते में राशि अटक सकती है। महिलाएं अपने नजदीकी शिविर, पंचायत या ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपने दस्तावेज और स्टेटस अपडेट करा सकती हैं।
KYC और आधार लिंकिंग अनिवार्य
सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए KYC और आधार लिंकिंग अनिवार्य की गई है। इसलिए योजना का लाभ पाने के लिए महिलाएं अपना आधार-बैंक लिंक जरूर जांच लें, सभी दस्तावेज अपडेट रखें और योजना की पात्रता सुनिश्चित करें। जिन महिलाओं की जानकारी सही होगी और दस्तावेज पूरे होंगे, उनके खाते में ‘लाडली बहना योजना’ की 1500 रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी।