मध्य प्रदेश में आपसी रंजिश में खूनी संघर्ष, दो भाइयों की गोली मारकर हत्या

उज्जैन में आपसी रंजिश में खून संघर्ष, दो भाइयों की गोली मारकर हत्या; एक आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटरएडिशनल एसपी गुरु प्रसाद पराशर के अनुसार पुरानी रंजिश का मामला है. कुछ संदिग्ध हिरासत में लिए गए हैं. मध्य प्रदेश के उज्जैन में शनिवार देर रात नीलगंगा क्षेत्र मे रंजिश के चलते दो पक्ष आपस में भिड़ गए, जहां लाठी-डंडे से लेकर गोलीबारी तक हुई. इस दौरान एक युवक की शनिवार रात को मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक की रविवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई. दोनों को गोली लगी थी. दोनों मृतक भाई बताए जा रहे हैं. वहीं, पुलिस ने हमले के आरोपी नरेश पासी को सुबह शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया, उसके पैर में गोली लगी है.

विवाद के चलते पहले दोनो पक्शो मे लाठी-डंडे, तलवार और पत्थर चले, फिर ताबड़तोड़ चार राउंड फायरिंग हुई। विवाद मे एक युवक की मौत हो गई और चार घायल हो गए। घटना से तनाव की स्थति होने पुलिस ने इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया।

क्या था मामला
पुलिस के अनुसार, नीलगंगा थाना क्षेत्र में गोरकर और पासी परिवार के बीच होली से रंजिश चल रही थी. इसी के चलते शनिवार रात करीब 11 बजे हमलावरों ने लोकेश गोरकर को उसके घर के बाहर घेरकर हमला कर दिया. नातीजतन दोनों पक्षों में लाठी-डंडे, तलवार और पत्थर चल गए. इसी दौरान पासी पक्ष ने फायरिंग कर दी. चार गोली चलाई गईं, जिसमें से एक गोली लोकेश को लग गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

वहीं, जब उसे बचाने पहुंचे भाई जय और दिलीप सहित गोरकर परिवार के तीन अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना के दूसरे दिन सुबह भाई जय ने भी दम तोड़ दिया. घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है.

होली पर हुए विवाद का बदला
एडिशनल एसपी गुरु प्रसाद पराशर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है. कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं. पूरे मामले की जांच जारी है. इधर रहवासियों से पता चला है कि होली के दौरान एक महिला को लेकर दोनों पक्ष में विवाद हुआ था. उस समय पुलिस ने मामला शांत करा दिया था, लेकिन दोनों परिवारों के बीच तनाव लगातार बना रहा. इसी रंजिश ने रात में हिंसक रूप लिया और दोनों पक्ष आमने-सामने हुए.