नशे में शव से हैवानियत, आत्मा से बात करने के लिए टोटका, MBA छात्रा हत्याकांड में आरोपी पीयूष की करतूतें चौंका देंगी

इंदौर: एमबीए छात्रा की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने कई खुलासे किए हैं। मुंबई पहुंचकर मृतक की आत्मा से बात करने के लिए टोना टोटका भी किया है। साथ ही पुलिस को चकमा देने के लिए हर 100 किमी पर वह ट्रेन बदल लेता था।

कमरे में हत्या कर हो गया था फरार
आरोपी पीयूष धनोतिया ने एमबीए छात्रा की हत्या के बाद पहले कमरे में नशा किया। नशा के बाद वह रूम से निकल गया और स्टेशन पहुंचा। स्टेशन पर उसने सिम कार्ड तोड़कर फेंक दिया। इसके बाद नई सिम लिया। साथ ही मुंबई की ट्रेन पर सवार हो गया। मुंबई पहुंचकर वह एक लॉज में ठहरा। इसके बाद आरोपी ने जॉब की तलाश शुरू की। दो दिन बाद उसे सोशल मीडिया के जरिए पता चला कि इंदौर स्थित उसके कमरे से लाश मिली है।

100 किमी पर बदलता था लोकेशन
मुंबई से गिरफ्तारी के बाद इंदौर पुलिस पीयूष को लेकर आ गई है। इसके बाद तीन दिन की रिमांड पर लिया है। पूछताछ में उसने कई खुलासे किए हैं। शव मिलने के बाद आरोपी ने छात्रा के फोन को मुंबई में ऑन किया था। इसके बाद फोन लेकर वह किसी ट्रेन में बैठ जाता था। 100 किमी बाद फिर दूसरी ट्रेन में बैठता। ट्रेन बदल-बदलकर वह पुलिस को गुमराह कर रहा था। इंदौर से आरोपी की तलाश में गई पुलिस ने उसे अंधेरी स्टेशन के ब्रिज के पास से ही दबोचा है।

सताने लगी छात्रा की याद
वहीं, मुंबई पहुंचने पर पीयूष को छात्रा की याद सताने लगी। उसके बाद आरोपी ने आत्मा से बात करने का तरीखा यूट्यूब पर खोजा। तरीका खोजने के बाद वह पूजा का सामान ले गया। साथ ही नाला सोपारा के इलाके में बैठकर पीयूष ने टोना-टोटका किया है।

छात्रा के मोबाइल से भेजे मैसेज
आरोपी ने छात्रा की हत्या के बाद उसके फोन से ही घरवालों और कॉलेज के ग्रुप के मैसेज भेजे थे। इस दौरान उसके स्टेट्स में अश्लील वीडियो भी लगाए। पुलिस पूछताछ में उसने बताया है कि मोबाइल को मुंबई में ही तोड़कर फेंक दिया है। पुलिस उसे लेकर मोबाइल की तलाश में मुंबई जाएगी।

नशेड़ी है पीयूष
यही नहीं, पीयूष नशे का भी आदि है। बताया जा रहा है कि हत्या वाले दिन मृतक के साथ शादी को लेकर विवाद हुआ था। साथ ही आरोपी ने पीड़िता के फोन में एक एप देख लिए थे। इससे उसे लग रहा था कि वह किसी और से बात करती है। पीड़िता इससे शादी करना चाहती थी लेकिन यह तैयार नहीं था। विवाद के बाद इसने पीड़िता की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने वहां नशा किया। साथ ही पीड़िता के साथ अमानवीय कृत किया। शव को कंबल से ढककर वहां से निकल गया।

15 दिन पहले की थी प्लानिंग
गिरफ्तारी के बाद पीयूष पुलिस को गुमराह कर रहा था। नई-नई कहानियां सुनाता था। वह गांजे और शराब का आदी था। पुलिस के मुताबिक पीयूष ने 15 दिन पहले ही पीड़िता को मारने की प्लानिंग की थी। तीन दिन की रिमांड के दौरान पुलिस घटना स्थल पर इसे ले जाकर सीन रिक्रिएशन भी करेगी।