नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के सांवेर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है, जहां एक मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली के पलट जाने से कई मजदूरों के घायल होने की सूचना सामने आई है। बताया जा रहा है कि ये सारे मजदूर ग्रामीण क्षेत्र में सोयाबीन की फसल की कटाई के लिए आए थे।
इस हादसे के बाद सांवेर सिविल अस्पताल में घायल मजदूरों को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए लाया गया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, उबड़ृ-खाबड़ रोड पर असंतुलित होकर ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी थी।
कितने लोगों की हुई मौत?
हरियाखेड़ी से बीबीखेड़ी व रतनखेड़ी की ओर जाने वाले मार्ग के मोड़ पर ये हादसा हुआ था। शुरुआती जानकारी के अनुसार, घटना में 25 से 27 मजदूर घायल हुए हैं और 2 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दोनों महिला शामिल हैं। गंभीर घायलों को इंदौर MYH अस्पताल रेफर किया जा रहा है।