मध्यप्रदेश में अवैध संबंध के शक में भाईयों ने खेली खूनी होली, धारदार हथियार से काटी गर्दन…

Malthon Murder Case-मध्यप्रदेश के बीना के एक गांव में सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया. मालथौन थाना क्षेत्र के नीमखेड़ा गांव में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान शुभम दांगी निवासी के रूप में हुई है. इस वारदात को मंगलवार देर रात अंजाम दिया गया. युवक की हत्या उसके ही चचेरे भाई ने अपनो दो बेटे और अन्य के साथ मिलकर की. हत्या करने के बाद आरोपियों ने उसकी गर्दन काटकर धड़ से अलग कर दी.

अवैध संबंध का आरोप
मृतक पर अपनी चचेरी भाभी के साथ अवैध संबंध का आरोप था. इसी बात से नाराज आरोपी चचेरे भाई ने अपने दो बेटों, एक महिला और एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर शुभम पर हमला कर दिया. आरोपियों ने पहले शुभम को लाठियों से पीटा, फिर गोली मार दी. गोली लगने के बाद आरोपियों ने उसकी गर्दन काटकर धड़ से अलग कर दी.

भाई को भी मारी गोली
इस वारदात के दौरान शुभम के भाई रणवीर दांगी बीच-बचाव करने पहुंचा तो उसे भी गोली लगी. गोली पेट को चीरते हुए सीधे निकल गई. तुरंत घायल रणवीर दांगी तो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. फिलहाल उसका इलाज जारी है.

देसी कट्टे से मारी गोली
पुलिस ने बताया कि सुरेंद्र का चचेरा भाई शुभम, हरदास साहू के घर के सामने खड़ा हुआ था, तभी आरोपी सुरेंद्र दांगी ने देशी कट्टे से उस पर गोली चलाई. गोली उसके गले में लगी, उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद आशीष ने कतरना, राजीव दांगी ने कुल्हाड़ी, जिगर दांगी और शारदा दांगी, लच्छी बाई दांगी ने डंडों से हमला किया. गोली और धारदार हथियारों से आई गंभीर चोटों के कारण शुभम की मौके पर ही मौत हो गई.

अवैध संबंध का था शक
पुलिस के अनुसार, अवैध संबंध के शक को लेकर शुभम दांगी का चचेरे बड़े भाई सुरेंद्र सिंह दांगी से लंबे समय से विवाद चल रहा था. सुरेंद्र ने अगस्त में अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी. इसी को लेकर शुभम पर सुरेंद्र को शक था कि उसकी पत्नी उसके साथ गई है. तभी से दोनों के बीच ही रंजिश थी. पुलिस ने सुरेंद्र सिंह दांगी सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है. जांच जारी है.