MP का मौसम 01 मार्च 2026: होली के ठीक पहले व मार्च के पहले दिन प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। रात में हल्की ठंडक और दिन में तेज चुभने वाली धूप रहेगी। रात के तापमान में बीते तीन दिन से तापमान उछलने लगा है। मार्च महीने में तेज गर्मी का असर देखने को मिलेगा।
IMD ने देश के कुछ इलाकों में होली पर हल्की बारिश का अलर्ट दिया है, लेकिन मध्य प्रदेश में बारिश का कहीं सिस्टम नहीं है। पूरे प्रदेश में ड्राई वेदर है और दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। फरवरी के आखिरी दिन गर्मी का असर बड़ा और घरों में कूलर-पंखे चालू हो गए। रात में भले ही हल्की ठंडक है, लेकिन गर्म कपड़ों की विदाई हो चुकी है। आगामी दिनों में लगभग सारे प्रदेश में तापमान में बढ़ोत्तरी रहेगी।
भोपाल में कैसा रहेगा रविवार को मौसम
मौसम विभाग के अनुसार राजधानी भोपाल में रविवार को मौसम सामान्य और शुष्क रहेगा। वहीं दिन का अधिकतम तापमान 31.°C और न्यूनतम तापमान 15°C तक रह सकता है। हवाओं की गति 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है।
एमपी में खरगोन-खजुराहो सबसे गर्म
मध्य प्रदेश में खरगोन, खंडवा और खजुराहो पिछले तीन दिन से सबसे गर्म शहर बने हुए हैं। यहां पारा बीते रोज 35°C डिग्री क्रॉस कर गया था। बीते 24 घंटे में खरगोन में 34.8°C, खजुराहो में 34.3°C, नर्मदापुर में 34.2°C और खंडवा में 34.1°C सेल्सियस दिन का अधिकतम तापमान दर्ज किया है।
प्रदेश में हमारे कुछ इलाकों में ड्राई वेदर रहेगा। कोई चेतावनी नहीं है। अगले 5 दिनों में 2 से 4 डिग्री तक दिन और रात के तापमान में बढ़ोत्तरी होगी
डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन, वैज्ञानिक, मौसम विभाग, भोपाल
प्रदेश के न्यूनतम तापमान वाले शहर
मंदसौर/पचमढ़ी नर्मदापुरम 11.8°C
इंदौर 12.5
करौंदी कटनी 12.7°C
कल्याणपुर शहडोल 13.2°C
गिरवर शाजापुर 13.4
एमपी के अधिकतम तापमान वाले शहर
खरगोन 34.8°C
खजुराहो 34.3°C
नर्मदापुरम 34.2°C
खंडवा 34.1°C
बैरसिया भोपाल 33.8°C