नाम व आयु की गड़बड़ी पर नहीं कटेंगे मतदाता सूची से नाम, एक करोड़ मतदाताओं को दिए गए हैं नोटिस –

भोपाल। मतदाता सूची के शुद्धीकरण के लिए किए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के दूसरे चरण में प्रदेश के एक करोड़ से अधिक मतदाताओं को उनके माता-पिता के नाम, उप नाम और आयु संबंधी गड़बड़ियों के कारण नोटिस दिए गए हैं।

इन्हें आशंका है कि समय रहते सुधार नहीं हुआ तो नाम सूची से कट जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं होगा। निर्वाचन आयोग ने निर्देश दिए हैं कि ऐसे किसी भी मतदाता का नाम सूची से नहीं हटाया जाए, जिनके मामलों में आंशिक त्रुटि है।

बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) इनका सत्यापन का काम करेंगे और यदि वे संतुष्ट हैं तो रिपोर्ट देंगे, जिसके आधार पर सुधार कर दिया जाएगा। यह काम 14 फरवरी तक पूरा किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी को होगा। 22 साल बाद मध्य प्रदेश में हुए एसआईआर में 42 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम सूची से हटाकर मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन किया गया। इसमें 5,31,31,983 मतदाता थे।

इनमें से 1,01,33,741 मतदाताओं को अधूरे गणना पत्र भरने और विभिन्न त्रुटियों के कारण नोटिस दिए गए। त्रुटियों में मतदाता का नाम, माता-पिता का नाम, उपनाम, आयु आदि की त्रुटि साफ्टवेयर ने पकड़ी, जिसके आधार पर नोटिस देकर दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा गया। इसे लेकर कांग्रेस और भाजपा ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव कुमार झा को ज्ञापन देकर मांग की कि ऐसी त्रुटियों के कारण किसी के नाम नहीं कटने चाहिए।

इसके बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए कि त्रुटि में सुधार का काम गंभीरता के साथ किया जाए। बीएलओ स्वयं सत्यापन करें। यदि वे संतुष्ट होते हैं और सकारात्मक रिपोर्ट देते हैं तो संबंधित मतदाता के नाम, आयु आदि में सुधार कर दिया जाएगा।

इन जिलों में त्रुटियां अधिक

जिला- संख्या

इंदौर– 6,78,739
सागर- 3,95,200
मुरैना– 3,6