Petrol Diesel Price Today: मध्य प्रदेश में 23 अप्रैल को पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी गईं हैं. भोपाल में पेट्रोल ₹106.63 प्रति लीटर और डीजल ₹91.99 प्रति लीटर बिक रहा है. इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर सहित अन्य शहरों में भी कीमतों में बदलाव देखा गया है. जहां कुछ शहरों में कीमतों में थोड़ी राहत मिली है, वहीं कुल मिलाकर ईंधन की दरें लगातार ऊपर-नीचे हो रही हैं. जानिए ताजा रेट क्या हैं.
23 अप्रैल पेट्रोल-डीजल के दाम
23 अप्रैल 2026 को मध्य प्रदेश के तेल बाजारों में स्थिरता का माहौल देखा जा रहा है. सुबह 6:00 बजे जारी दैनिक मूल्य अपडेट के अनुसार राज्य के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है. यहां हम आपको मध्यप्रदेश के बड़े शहरों के ताजा रेट बताने जा रहे हैं.
भोपाल में पेट्रोल-डीजल का रेट
‘गुड रिटर्न्स’ की वेबसाइट के अनुसार, राजधानी भोपाल में आज पेट्रोल की कीमत 106.63 रुपए प्रति लीटर है. वहीं, आज डीजल का रेट 91.89 रुपए प्रति लीटर है.
इंदौर में पेट्रोल-डीजल का रेट
इंदौर में पेट्रोल की कीमत आज ₹106.97 प्रति लीटर है. वहीं डीजल की कीमत ₹₹91.94 रुपए प्रति लीटर है.
ग्वालियर-उज्जैन और जबलपुर में रेट
ग्वालियर में आज पेट्रोल की कीमत ₹107.19 प्रति लीटर है, जबकि डीजल ₹91.83 प्रति लीटर है. उज्जैन में पेट्रोल की कीमत ₹106.87 है, जबकि डीजल की कीमत ₹92.24 प्रति लीटर है. इसी तरह जबलपुर में पेट्रोल की कीमत ₹106.44 प्रति लीटर है, जबकि डीजल की कीमत ₹91.95 प्रति लीटर है.
दाम में रोजाना उतार-चढ़ाव
कुछ शहरों में ईंधन की कीमतों में मामूली गिरावट देखी गई है, जिससे उपभोक्ताओं को कुछ हद तक राहत मिली है. वहीं, कई अन्य जगहों पर कीमतें स्थिर बनी हुई हैं या उनमें बढ़ोतरी हुई है. कीमतों में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण, वाहन चालकों और आम जनता के लिए रोजाना की जानकारी से अपडेट रहना बेहद जरूरी हो गया है.
विशेषज्ञों का मानना है कि जहां वैश्विक कच्चे तेल की कीमतें लगभग $100 प्रति बैरल के आसपास चल रही हैं, वहीं घरेलू बाजार में तेल कंपनियों ने कीमतों पर अपना नियंत्रण बनाए रखा है.