टीकमगढ़ नगर: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ नगर के अस्पताल चौराहें पर दिनदहाड़े उस समय हंगामा मच गया जब एक महिला चलती कार से बचाओ बचाओ की आवाज लगाती हुई अस्पताल चौराहे पर कूद गई और सड़क पर चल रहे लोगो से अपने आप को बचाने की गुहार लगाने लगी. इस दौरान मौके पर हंगामा बढ़ता और भीड़ इकट्ठी होती देख कार चालक मौके से फरार हो गया. इसी बीच मोके पर मौजूद लोग महिला की चीख पुकार सुन उसे बचाने कार की ओर दौड़ पड़े, लेकिन जब लोगों ने महिला की पूरी बात सुनी और समझी तब उन्हें सारा माजरा समझ आया.
कार से लगाई छलांग
दरअसल यह महिला जिले के बुढेरा गांव की रहने वाली है और जिस व्यक्ति के साथ यह कार से आई थी वह उसका पति बताया जा रहा है. कार में सफर दौरान दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया और महिला ने चलती कार से छलांग लगाकर अस्पताल चौराहे पर हंगामा खड़ा कर दिया.
पति पर लगाए आरोप
इसी बीच मौके पर उपस्थित लोगों ने उससे जब इस बाबत जानकारी मांगी की वो ये सब क्यों कर रही है तो महिला ने बताा कि हम बुढेरा गांव के रहने वाले हैं और इस व्यक्ति (पति) के साथ तीन साल से रह रहे हैं और इस व्यक्ति ने हमारा सब कुछ लूट लिया है.
वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने जब महिला से पुलिस थाने चलने की बात कही तो उसने थाने जाने से साफ इंकार कर दिया और मौके से टैक्सी में बैठकर चली गई. टीकमगढ़ कोतवाली में जब बाबत जानकारी पता कि तो बताया गया कि इस तरह की कोई महिला ना तो थाने आई ना ही किसी महिला ने इस बारे में कोई रिपोर्ट दर्ज कराई है.
पति से चल रहा था विवाद
इस तरह घटित इस पूरे घटनाक्रम में महिला की पहचान बुढेरा गांव निवासी सुनीता अहिरवार के रूप में हुई है और कार में उसका अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद महिला ने कार से कूदकर हंगामा काट दिया.