सिंगरौली: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति ने मामूली बात पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी. मृतका मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी और जब पति ने पूछा कि वह किससे बात कर रही है, तो जवाब न मिलने पर उसने पत्नी की पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है.
घटना सिंगरौली जिले के चितरंगी थाना इलाके के धानी गांव की है, जहां बुधवार को पति ने अपनी पत्नी की पिटाई की, जिसके परिणामस्वरूप उसकी मृत्यु हो गई. आरोपी देव केवट अपनी 23 वर्षीय पत्नी कुसुम केवट से नाराज था. बताया गया कि कुसुम किसी व्यक्ति से मोबाइल पर बात कर रही थी.