मध्य प्रदेश में सिर्फ 1 रुपए में सरकार देगी जमीन! मोहन यादव कैबिनेट से मिली मंजूरी, पढ़ें पूरी खबर

Bhawan Built in MP: मध्य प्रदेश में नगरी प्रशासन की तरफ से नगरीय निकायों में गीता भवन बनाने की तैयारियां जोरों शोरों पर शुरू हो गई हैं. इसके लिए मोहन यादव कैबिनेट भी मंजूरी दे दी है. वहीं इन गीता भवन के लिए जिन निकायों के पास जमीन उपलब्ध नहीं है, उन्हें सरकार एक रुपए में जमीन उपलब्ध कराएगी. मिली जानकारी के मुताबिक, जिन निकायों के पास जमीन उपलब्ध है, उन निकायों में पहले चरण में निर्माण शुरू होगा. बता दें कि इन गीता भवनों का निर्माण पीपीपी मोड पर किया जाएगा.

मिली जानकारी के मुताबिक, प्रदेश के अंदर 413 निकायों में गीता भवन बनाए जाएंगे. इन गीता भवनों को सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक के केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा. इसके लिए बड़े हॉल के साथ लाइब्रेरी भी बनेगी. जहां पर छात्र बैठक पढ़ाई कर सकते हैं. इसके अलावा, यहां पर ई-लाइब्रेरी की भी व्यवस्था की जाएगी. आपको बता दें कि सीएम मोहन यादव ने गीता भवन बनवाने की घोषणा की थी. इसके बाद इन गीता भवनों पर काम शुरू हो चुका है.

5 साल तक का रखा लक्ष्य
हालांकि, नगरीय विकास विभाग की तरफ से सभी 413 निकायों में गीता भवन बनाने का 5 साल तक का लक्ष्य रखा गया है. इसके लिए जिन निकायों में जमीन उपलब्ध है, वहं निर्माण के लिए जल्द एजेंसी तय करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, ताकि निर्माण कार्य जल्दी शुरू हो सके. आखिरकार इन गीता भवनों में क्या क्या सुविधाएं मिलेंगी. इसके साथ इन भवनों का निर्माण किस आधार पर किया जाएगा.

गीता भवनों में क्या सुविधा
1. गीता भवनों का आकार आबादी से तय किया जाएगा.
2. 5 लाख से ज्यादा जनसंख्या वाले नगर निगमों में 1500 बैठक क्षमता के भवन बनाए जाएंगे.
3. 5 लाख तक की जनसंख्या वाले नगर निगमों में 1 हजार की बैठक क्षमता वाला गीता भवन तैयार किया जाएगा.
4. कुछ छोटी नगर पालिकाओं में 500 की बैठक क्षमता के गीता भवन भी तैयार किए जाएंगे.
5. गीता भवन का जो निजी डेवलपर विकास करेगा उसे उसके बदले कुछ कमर्शियल स्पेस उपलब्ध कराया जाएगा.
6. नगरीय निकाय की भी कुछ दुकानें होंगी. इनके किराए से मेंटेनेंस का प्रबंध होगा.
7. गीता भवन में कैफेटेरिया-स्वल्पाहार गृह की सुविधा भी होगी.
8. यहां लायब्रेरी में पढ़ने वालों के लिए एसी, पंखे और ठंडे पानी की व्यवस्था रहेगी।