नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा में आयोजित उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने आत्मनिर्भर भारत की दिशा में देश की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि भारत जैसे देश को अब किसी पर निर्भर रहना मंजूर नहीं है।
उन्होंने कहा कि आज पूरे भारत में जितने मोबाइल फोन बनते हैं, उसमें से 55 प्रतिशत मोबाइल उतर प्रदेश बनते हैं। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश अब सेमीकंडक्टर सेक्टर में भी भारत की आत्मनिर्भता को मजबूती देगा।
स्वदेशी पर जोर देते हुए कहा कि आज देश का हर नागरिक स्वदेश से जुड़ रहा है स्वदेशी खरीदना चाहता है। स्वदेशी की भावना को हम चारों तरफ महसूस कर रहे हैं। हमारे ट्रेडर्स को भी इसे अपनाना है। जो भारत में उपलब्ध हैं, उसे ही प्राथमिकता देनी है। ऐसे में अपना बिसनेस मॉडल ऐसा बनाएं, जो आत्मनिर्भर मॉडल को मजबूती देता है।
पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया में तमाम संकट और अनिश्चितताएं हैं, फिर भी भारत की विकास यात्रा वैश्विक स्तर पर आकर्षक बनी हुई है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अब वक्त आ गया है कि भारत चिप्स से लेकर शिप्स तक आत्मनिर्भर बने।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास की सराहना की। उन्होंने बताया कि देश में बनने वाले मोबाइल फोन में से 55 प्रतिशत का उत्पादन अब यूपी में हो रहा है, जो राज्य की नई औद्योगिक शक्ति का प्रमाण है।