MP Weather Heat Alert: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी है. नौतपा की शुरुआत से पहले ही सूरज के तेवर तीखे होते जा रहे हैं. मौसम विभाग ने मालवा-निमाड़ में आने वाले चार दिनों तक भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग का कहना है कि राजस्थान की तरफ से आ रही गर्म हवाओं की वजह से सूरज के तेवर और तीखे होते जा रहे हैं. इंदौर और उज्जैन संभाग हीटवेव की चपेट में हैं. प्रदेश में कुछ दिनों तक लगातार हीट वेव चलने की वाली है. वहीं नौतपा के दौरान भी भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रह सकता है.
एमपी में भीषण गर्मी
मध्य प्रदेश में फिलहाल भीषण गर्मी पड़ रही है. मौसम विभाग ने पूरे मध्य प्रदेश में ही लू चलने का अलर्ट जारी किया है. आलम यह है कि एमपी का अधिकतम तापमान ही 44 डिग्री तक बना हुआ है. जिससे गर्मी का अंदाजा लगाया जा सकता है.
मालवा-निमाड़ तपा
एमपी में मालवा-निमाड़ का हिस्सा पूरी तरह से तप रहा है. सूरज यहां आग बरसाता नजर आ रहा है. उज्जैन और इंदौर संभाग के सभी जिलों में तापमान 41 डिग्री के पार हैं. ऐसे में सबसे तेज गर्मी का सामना दोपहर के वक्त में करना पड़ रहा है.
इंदौर का मौसम
इंदौर में तापमान करीब 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. सुबह हल्की राहत लेकिन दोपहर में तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है. गर्म हवाओं के कारण हीट महसूस ज्यादा होगी. यहां मौसम फिलहाल गर्म है.
उज्जैन में तीखी धूप
उज्जैन जिला भी फिलहाल भीषण गर्मी से जूझ रहा है. यहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक चला गया है. मौसम विभाग ने तेज गर्मी और धूप को लेकर सावधानी की सलाह दी है. दोपहर के समय बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है.
रतलाम भी गर्म
रतलाम जिला भी एमपी के सबसे गर्म जिलों में शामिल है. यहां तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक चला गया है. दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग ने यहां भी लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है.
राजस्थान से आ रही गर्म हवाएं
मौसम विभाग का कहना है कि राजस्थान की तरफ से गर्म हवाओं का प्रभाव फिलहाल एमपी में ज्यादा दिख रहा है. जिसके चलते एमपी के तापमान में फिलहाल लगातार बढ़ोत्तरी देखी जा रही है. ऐसे में भीषण गर्मी जारी है.
नौतपा में भी तेज गर्मी
नौतपा की शुरुआत की 25 मई से होने वाली है. मौसम विभाग का कहना है कि नौतपा के दौरान भी एमपी में तेज गर्मी होगी. मध्य प्रदेश में अगले 1 हफ्ते तक गर्मी रहने की संभावना है. यानि अभी राहत मिलने की संभावना नहीं है.