अगले 48 घंटों में फिर बदलेगा MP का मौसम, इन जिलों में बारिश का अलर्ट! IMD ने जारी की चेतावनी।

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में फरवरी के बीच में मौसम के दो अलग-अलग पैटर्न देखने को मिल रहे हैं. अभी राज्य के ज़्यादातर हिस्सों में धूप खिली हुई है, जिससे गर्मी बढ़ गई है. पिछले 24 घंटों में भोपाल, इंदौर और नर्मदापुरम संभागों में अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग 2.9 डिग्री सेल्सियस ज़्यादा रिकॉर्ड किया गया है. खंडवा 33.5 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ राज्य की सबसे गर्म जगह रही, जबकि भोपाल 30.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इस बीच मौसम विभाग ने फिर से मौसम में बदलाव और बारिश का अलर्ट जारी किया है.

एमपी में फिर बदलेगा मौसम
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से अगले 48 घंटों में मध्य प्रदेश में मौसम फिर बदल सकता है. IMD बताया कि 16 फरवरी से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस उत्तर-पश्चिम भारत पर असर डाल सकता है. इससे उत्तर भारत से ठंडी हवाएं चलेंगी और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है.

इन जिलों में बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार राज्य के उत्तरी हिस्से के आठ जिलों ग्वालियर-चंबल और सागर में बारिश की संभावना है. इन जिलों में ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर शामिल हैं. साथ ही आस-पास के जिलों में बादल छाए रहेंगे.

क्यों बदल रहा मौसम
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, 16 फरवरी से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आने वाला है. इस वेदर सिस्टम के एक्टिव होने से हवा की दिशा बदलेगी और उत्तर भारत से ठंडी हवाएं राज्य में आएंगी, जिससे मौसम में बदलाव आएगा.

खंडवा में सबसे ज्यादा तापमान
पिछले 24 घंटों में निमाड़ और मालवा इलाकों में अधिकतम तापमान नॉर्मल से 2 से 3 डिग्री ज़्यादा रिकॉर्ड किया गया. खंडवा में सबसे ज़्यादा 33.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया, जो राज्य में सबसे ज़्यादा है. पचमढ़ी में सबसे कम 9.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया. भोपाल में अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया, जो नॉर्मल से 2.9 डिग्री ज़्यादा है.

आज शुष्क रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने बताया है कि रविवार, 15 फरवरी को मौसम साफ रहेगा. हालांकि अगले 48 घंटों में एक नया सिस्टम एक्टिव हो सकता है, जिससे बारिश हो सकती है. राजधानी भोपाल में फिलहाल मौसम साफ रहेगा, हवाएं 10-12 km प्रति घंटे की स्पीड से चलेंगी.

फसलों को नुकसान
अगर मौसम बदलता है तो फरवरी में तीसरी बार बारिश होगी. इससे पहले राज्य में फरवरी की शुरुआत में ओले, बारिश हुई थी. इससे फसलों को काफी नुकसान हुआ था. अगर अब बारिश होती है तो फसलों को फिर से नुकसान हो सकता है.