Malaika Arora ने Arjun Kapoor को छोडा, कर दिया ये काम

इस खबर को शेयर करें

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के अफेयर ने जितनी तेजी से सुर्खियां बटोरी थीं, उतनी ही तेजी से दोनों के ब्रेकअप की भी चर्चा हो रही है। बता दें कि दोनों ने अपनी लव लाइफ की शुरुआत में तो ये रिश्ता छुपाया लेकिन बाद में खुलकर एक-दूसरे के साथ रिश्ते को स्वीकार किया और साथ में नजर आए। कुछ समय पहले अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी में भी मलाइका के डांस का वीडियो खासा वायरल हुआ था, लेकिन हाल ही में जब दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही हैं तो उनके चाहने वालों को एक झटका लग सकता है। इसी बीच यह भी खबर आ रही है कि मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर के परिवार को अनफॉलो कर दिया है।

खबर है कि अर्जुन कपूर से ब्रेकअप की अफवाहों के बीच अब मलाइका अरोड़ा ने एक्टर के परिवार के सदस्यों को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। मलाइका ने अर्जुन की बहनों अंशुला कपूर, जान्हवी कपूर और खुशी कपूर को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। इतना ही नहीं, मलाइका अब अर्जुन के पिता बोनी कपूर और उनके भाई अनिल कपूर को भी फॉलो नहीं कर रही हैं। लेकिन यहां यह भी ध्यान देना जाना चाहिए कि मलाइका अभी भी इंस्टाग्राम पर एक विलेन रिटर्न्स अभिनेता को फॉलो कर रही हैं।

इस खबर को जानने के बाद सोशल मीडिया पर हलचल मची हुई है। लोग यह जानने की कोशिश में लगे हुए हैं कि आखिर दोनों ने अपनी राहें जुदा क्यों की हैं। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, ऐसा लगता है कि वह वास्तव में सबसे लंबे समय तक एक-दूसरे से प्यार करते थे। अर्जुन इतने साल तक उसके प्रति प्रतिबद्ध रहा है इसलिए यह विश्वास करना कठिन है कि अब वह अचानक उसे धोखा देंगे। हो सकता है कि वे दोनों कुछ अन्य मुद्दों के चलते आपसी सहमति से अलग हो गए हों, अर्जुन ऐसे व्यक्ति नहीं लगते जो अपने परिवार को अपनी जिंदगी पर शासन करने देंगे।’

इसी बीच मलाइका अरोड़ा हाल ही में मुंबई में घर से बाहर आते हुए पैपराजी के कैमरों में कैद हो गईं। इस दौरान उन्होंने व्हाइट कलर का स्वेटशर्ट और इसी कलर का पजामा पहना हुआ था। उनके स्वेटशर्ट पर एक ऐसा मैसेज लिखा था जिसे पढ़कर लोग हैरान थे। दरअसल उनके स्वेटशर्ट पर लिखा था, ‘लेट्स फॉल अपॉर्ट’ यानि ‘चलो अलग हो जाते हैं।’ इसी के साथ इसपर एक स्माइली भी बना हुआ था। इस मैसेज को पढ़कर उनके फैंस काफी परेशान हैं कि कहीं न कहीं मलाइका इस मैसेज के जरिए अर्जुन और उनके ब्रेकअप की खबरों को कंफर्म कर रही हैं।

बता दें कि अर्जुन कपूर ने बीते दिनों अपने इंस्टा अकाउंट पर वेकेशन की कुछ तस्वीरें की थीं। इन तस्वीरों में अर्जुन अकेले ही नजर आ रहे थे। वहीं उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका का इसपर कोई रिएक्शन नहीं दिखा। इसके साथ ही हर जगह अर्जुन कपूर के साथ नजर आने वाली मलाइका एपी ढिल्लों के मुंबई में आयोजित हुए एक इवेंट में भी अकेले ही पहुंची थीं। जिसके बाद दोनों के ब्रेकअप की खबरों के कयास लगने लगे।