मतगणना से पहले ही मंत्री संजीव बालियान ने हरेंद्र मलिक को पछाडा, जानकर होंगे हैरान

Minister Sanjeev Balyan defeated Harendra Malik even before counting of votes, you will be surprised to know
Minister Sanjeev Balyan defeated Harendra Malik even before counting of votes, you will be surprised to know
इस खबर को शेयर करें

भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों ने खर्च के मामले में बाजी मारी है। इसमें सबसे आगे मुजफ्फरनगर के भाजपा उम्मीदवार संजीव बालियान हैं। उन्होंने मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद संजीव बालियान ने 59 लाख 73 हजार रुपये खर्च किए हैं।

वहीं, राघव लखनपाल शर्मा सहारनपुर से भाजपा उम्मीदवार थे। उन्होंने मतदान की प्रक्रिया पूरी होने तक 59 लाख 43 हजार रुपये खर्च किए हैं।

पार्टी में खर्च के मामले में मेरठ लोकसभा सीट से प्रत्याशी रामायण सीरियल के राम अरुण गोविल रहे। उन्होंने मतदान तक 55.87 लाख रुपये खर्च किए हैं। हालांकि, अभी उम्मीदवारों के चुनावी खर्च में काउंटिंग तक होने वाले व्यय का आंकड़ा जुड़ना है।

भाजपा गठबंधन प्रत्याशियों का खर्च

संजीव बालियान : 59.73

राघव लखनपाल शर्मा : 59.43

अरुण गोविल : 55.87

हेमा मालिनी : 54.53

जितिन प्रसाद : 53.68

महेश शर्मा : 47.68

कुंवर सर्वेश सिंह : 45

कंवर सिंह तंवर : 44.98

चंदन चौहान : 39.48

राजकुमार सांगवान : 35.76

रुचि वीरा सपा में सबसे अधिक खर्च करने वाली उम्मीदवार

समाजवादी पार्टी की ओर से सबसे अधिक खर्च करने वाली उम्मीदवार रूचिवीरा रही हैं। रुचि वीरा मुरादाबाद लोकसभा सीट से सपा उम्मीदवार के तौर पर ताल ठोंक रही हैं।

मुरादाबाद में पहले ही चरण में मतदान की प्रक्रिया पूरी कराई गई। रुचि वीरा ने मतदान तक 57 लाख 24 हजार रुपये खर्च किए। वहीं, अलीगढ़ से सपा उम्मीदवार चुनाव खर्च के मामले में दूसरे स्थान पर रहे हैं। उन्होंने 51 लाख 40 हजार रुपये मतदान तक खर्च किए। वहीं, गौतमबुद्ध नगर से सपा उम्मीदवार महेंद्र नागर 46 लाख 42 हजार रुपये खर्च कर तीसरे स्थान पर रहे हैं।

सपा-कांग्रेस गठबंधन के सहारनपुर से कांग्रेस उम्मीदवार इमरान मसूद ने महज 18 लाख 13 हजार रुपये चुनाव खर्च दिखाया है। चुनाव आयोग को दिए गए आंकड़ों में उन्होंने चुनावी सभाओं पर 1200 से 2000 रुपये तक खर्च होने का दावा किया है। गठबंधन से वे सूची में आखिरी स्थान पर आते दिख रहे हैं।

सपा-कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशियों का खर्च:

रुचि वीरा : 57.24 लाख

बिजेंद्र सिंह : 51.40 लाख

महेंद्र नागर : 46.42 लाख

सुनीता वर्मा , सपा : 40.32 लाख

हरेंद्र मलिक : 39.31 लाख

दीपक सैनी : 35.45 लाख

दानिश अली : 31.36 लाख

भगवत शरण गंगवार : 27 लाख

इमरान मसूद : 18.13 लाख

इकरा चौधरी 19.58 लाख

बसपा के देवब्रत त्यागी पार्टी में सबसे आगे

बहुजन समाज पार्टी की ओर से देवब्रत त्यागी सबसे अधिक खर्च करने वाले उम्मीदवार रहे हैं। मेरठ लोकसभा सीट से बसपा उम्मीदवार देवब्रत ने मतदान प्रक्रिया पूरी होने तक 43 लाख 64 हजार रुपये खर्च किए हैं। वहीं, बिजनौर लोकसभा सीट से बसपा के उम्मीदवार चौधरी विजेंद्र सिंह दूसरे स्थान पर रहे हैं। उन्होंने चुनावी मैदान में मतदान तक 27 लाख 45 हजार रुपये खर्च किए।

पीलीभीत लोकसभा सीट से पार्टी उम्मीवार अनीस अहमद खां उर्फ फूल बाबू ने मतदान की प्रक्रिया पूरी होने तक 24 लाख रुपये खर्च किए। इस सूची में वे तीसरे स्थान पर रहे हैं।

बसपा प्रत्याशियों का खर्च:

देवब्रत त्यागी : 43.64 लाख

विजेंद्र सिंह : 27.45 लाख

अनीस अहमद खां : 24 लाख

दारा सिंह प्रजापति : 22.28 लाख

माजिद अली : 16.55 लाख

मुजाहिद हुसैन : 13.53 लाख बसपा