बिहार से रूठा मानसून, अगले 4 दिन सताएगी उमस भरी गर्मी, हल्की बारिश की आशंका

Monsoon upset from Bihar, humid heat will haunt for next 4 days, possibility of light rain
Monsoon upset from Bihar, humid heat will haunt for next 4 days, possibility of light rain
इस खबर को शेयर करें

पटना: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अब 14 अगस्त से अगले 3-4 दिनों तक वर्षा की संभावना काफी कम हो गई है। ऐसा इसलिए कि मानसून सिस्टम अपने रूप से हटकर दूर चला गया है। मौसम विभाग के अनुसार कि साइक्लोनिक सरकुलेशन का ट्रफ लाइन भारतीय सीमा से दूर हट कर बांग्लादेश की ओर चला गया है। इससे साफ जाहिर होता है कि बिहार के उत्तर पूर्वी इलाके में वर्षा नहीं के बराबर होगी।

एक बार फिर सताएगी गर्मी
हालांकि आसमान में बादल और हल्की वर्षा की संभावना को इनकार नहीं किया जा सकता, लेकिन इसी के साथ भीषण गर्मी एक बार फिर आम जनजीवन को अस्त व्यस्त कर सकता है। अब तक कुल मानसूनी वर्षा 737 मिलीमीटर हुई है, जिसमें आज रविवार को 16.6 मिलीमीटर वर्षा हुई है और इससे पहले शनिवार को 21.4 मिलीमीटर वर्षा हुई थी। रविवार की सुबह 730 बजे तक 7.4 मिलीमीटर और 830 बजे के बाद शाम 530 बजे तक 9.2 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई है। रविवार रात भी बारिश की संभावना है। रविवार का अधिकतम 31.0 डिग्री और न्यूनतम 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक राकेश कुमार के मुताबिक वर्षा की संभावना कम हो गयी है।

सोमवार को सूबे में हल्की बारिश के आसार
15 अगस्त के दिन पटना, गया, नवादा, अरवल, औैरंगाबाद, कैमूर, खगड़िया, नालंदा, बक्सर, मुंगेर, रोहतास, वैशाली, शिवहर, शेखपुरा, सारण में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार हैं। लेकिन मौसम शुष्क रहेगा, जबकि राज्य के अन्य जिलों में हल्की वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग ने पूर्वी व पश्चिम चंपारण, अररिया, किशनगंज में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। पटना समेत अन्य कुछ जिलों में सोमवार को बादल छाए रहने के साथ आंशिक बूंदाबांदी की संभावना है।

उमस भरा रहेगा मौसम
अभी मानसून ट्रफ गोरखपुर, दरभंगा, मालदा होते हुए नागालैंड तक गुजर रही है। इससे उत्तरी भागों में वर्षा की संभावना बनी हुई है। रविवार को उत्तरी भागों के पूर्वी चंपारण के ललबेगियाघाट में 97.0 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई। वहीं अन्य जिलों में आंशिक से वर्षा हुई। पटना में बारिश न होने से उमस रही और लोग पसीने वाली गर्मी से परेशान रहे। सोमवार को भी यहां उमस भरा मौसम रहने के आसार हैं।