- जूता व्यापारी के घर इनकम टैक्स का छापा, 60 करोड़ से ज्यादा बरामद, गिनती जारी - May 19, 2024
- बिहार के चुनावी रण में नीतीश और कांग्रेस कमजोर कड़ी, क्या तेजस्वी दे पाएंगे PM मोदी को टक्कर? - May 19, 2024
- फ्लैट पर अपने स्टूडेंट को ले आई टीचर, दो बार किया सेक्स; छात्र की मां ने देखी लव बाइट और फिर… - May 19, 2024
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के बीवीनगर क्षेत्र में रविवार को भाई को राखी बांधने जा रही एक महिला और उसके पति की कार की चपेट में आने से मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुजफ्फरनगर जिले के निवासी सुदेश कुमार (40) पत्नी माया देवी (38) के साथ बाइक से अलीगढ़ जिले के मजपुर खैर अपनी ससुराल जा रहे थे कि गुलावठी क्षेत्र के ऐचाना गाँव के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि घायल दंपत्ति को इलाज के लिए चिकित्सालय ले जाया गया लेकिन सुरेश ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया जबकि माया की अस्पताल में मौत हो हो गई। मृतक दंपत्ति के पुत्र नकुल की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ बीबी नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है।