मुजफ्फरनगर: दस दिन में 2.90 करोड़ रुपये के टिकटों की हुई बिक्री

इस खबर को शेयर करें

मुजफ्फरनगर। ग्यारह दिन की कर्मचारी होली प्रोत्साहन योजना के दौरान परिवहन निगम के 2 करोड़ 89 लाख 9645 रुपये के टिकटों की बिक्री हुई । पिछले साल दस दिन में 3 करोड़ 29 लाख 5328 रुपये के टिकटों की बिक्री हुई थी। इस आय के सापेक्ष इस बार 39 लाख 95 हजार 683 रुपये के कम टिकट बिक पाए। इसके बावजूद सहारनपुर परिक्षेत्र के सभी डिपो में मुजफ्फरनगर डिपो दूसरे स्थान पर रहा है। प्रथम स्थान पर छुटमलपुर डिपो रहा है।

होली पर यात्रियों को सुविधा देने के लिए परिवहन निगम ने कर्मचारियों के लिए ग्यारह दिन की प्रोत्साहन योजना शुरू की थी। कम टिकट बिकने का कारण विभागीय अधिकारियों ने इस वर्ष होली पर्व पर कम यात्रियों का यात्रा करना बताया है। यही हाल खतौली डिपो का भी रहा है। कम यात्रियों के कारण खतौली डिपो के भी इस बार 23 लाख 83 हजार 497 के टिकट कम बिक पाए। परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक प्रभात कुमार सिन्हा ने बताया कि इस बार विभागीय बसों ने अच्छा कार्य किया। मुजफ्फरनगर डिपो सहारनपुर परिक्षेत्र में टिकट बिक्री में दूसरे स्थान पर रहा है।