मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के शाहपुर क्षेत्र के कसेरवा गांव में एक सिलेंडर फटने से हड़कंप मच गया। इस हादसे में एक लड़का और एक महिला घायल हो गईं।
सिलेंडर इतनी तेज़ी से फटा कि घर में लगे स्टेबलाइजर और इन्वर्टर ने भी आग पकड़ ली। आग इतनी भीषण थी कि स्थानीय लोगों के बुझाने के प्रयास विफल रहे। सूचना मिलने पर गैस एजेंसी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और सिलेंडर की आग पर काबू पाया। गोयला चौकी प्रभारी अभिषेक चौधरी भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को शाहपुर सीएचसी में भर्ती कराया।