मुजफ्फरनगर। जनपद में छात्रों और अभिभावकों को बड़ी राहत देते हुए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है।
आदेश के तहत जनपद के परिषदीय, मान्यता प्राप्त एवं निजी विद्यालय शामिल हैं। शिक्षा विभाग द्वारा इस संबंध में सभी विद्यालयों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
प्रशासन के इस निर्णय से बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को प्राथमिकता मिलने का संदेश गया है। अभिभावकों ने भी प्रशासन के इस कदम की सराहना की है।
शिक्षा विभाग ने विद्यालय प्रबंधन से निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने की अपील की है।