मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के चरथावल विकास खंड के दूधली गांव में किसानों ने भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के महासचिव महक सिंह पुंडीर के नेतृत्व में चकबंदी विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि चकबंदी विभाग द्वारा दिए गए नक्शा 23 में कर्मचारियों ने गंभीर गड़बड़ी की है।
प्रदर्शनकारी किसानों ने बताया कि उनकी जमीनों के नक्शों में कई त्रुटियां हैं, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने इन गड़बड़ियों को तुरंत ठीक करने की मांग की।
धरने की सूचना मिलने पर कानूनगो और लेखपाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि नक्शों में हुई गड़बड़ियों को जल्द ही ठीक कर दिया जाएगा। अधिकारियों के आश्वासन के बाद किसानों ने अपना धरना समाप्त कर दिया।
इस दौरान धरने पर ब्लॉक अध्यक्ष रामनिवास पुंडीर, तहसील महासचिव लोकेश पुंडीर, जिला महासचिव शेरपाल सिंह, न्याय पंचायत अध्यक्ष नरेंद्र सैनी और रामभोल सिंह सहित कई अन्य किसान नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।