मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के केथोड़ा गांव में एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। गाली-गलौज और मारपीट के बाद हुई इस घटना में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
मीरापुर थाना क्षेत्र के केथोड़ा निवासी धर्मेंद्र ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के अनुसार, उनका भाई शोकिंदर अपने पुराने मकान की सफाई करने गया था। वहां पहले से मौजूद बबलू, सौरभ और अभिषेक ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।
आरोपियों ने लाठी-डंडों से शोकिंदर के साथ मारपीट की और फिर धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपियों ने शोकिंदर को रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
धर्मेंद्र की तहरीर के आधार पर मीरापुर पुलिस ने तीनों आरोपी बबलू, सौरभ और अभिषेक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।