मुजफ्फरनगर के नगला राई के पास बाइक-स्कूटी भिड़ंत: हादसे में दो लोग घायल

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के चरथावल क्षेत्र में थाना भवन-मुजफ्फरनगर मार्ग पर नगला राई गांव के पास एक सड़क हादसा हो गया। यहां एक मोटरसाइकिल और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत में दो लोग घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार अनियंत्रित होकर अपनी साइड में जा रही एक बुजुर्ग स्कूटी सवार से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और दोनों सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत घायलों की मदद की। उन्हें एक निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां उनका इलाज कराया गया। हादसे में कोई गंभीर जनहानि नहीं हुई है, लेकिन दोनों को चोटें आई हैं।