मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर की बुढ़ाना पुलिस ने एक वांछित आरोपी को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को बुढ़ाना-मंडवाड़ा मार्ग पर चेकिंग के दौरान पकड़ा गया।
जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के आदेशानुसार तथा एसपी देहात आदित्य बंसल के निर्देशन में अपराधों की रोकथाम के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी अभियान के तहत बुढ़ाना प्रभारी सुभाष अत्री और उनकी टीम ने चेकिंग अभियान शुरू किया।
चेकिंग के दौरान बुढ़ाना-मंडवाड़ा मार्ग पर लुहसाना जाने वाले मोड़ के पास एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे रोका और तलाशी ली, जिसमें उसके पास से एक अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
संदिग्ध की पहचान सैफ पुत्र शौकत निवासी मोहल्ला ठाकुरद्वारा मंदिर, थाना बागपत के रूप में हुई। बुढ़ाना प्रभारी सुभाष अत्री ने आरोपी सैफ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जहाँ बुढ़ाना प्रभारी लगातार अपराध करने वाले बदमाशों की कमर तोड़ रहे है पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटा रही है।