मुजफ्फरनगर में कार दीवार से टकराई: हादसे में चालक सहित आधा दर्जन घायल

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के शाहपुर क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने मकान की दीवार में टक्कर मार दी। इस हादसे में कार चालक सहित आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों में एक वृद्ध महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। उन्हें तत्काल उपचार के लिए शाहपुर स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। यह घटना ग्राम पंचायत पलड़ी के गांव के बीच बस्ती में एक मोड़ पर हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।