भोपाल: मध्य अरब सागर के ऊपर बने एक अवदाब के क्षेत्र व एक पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम विभाग ने अगले चार दिन तक मध्य प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान मंगलवार तक पश्चिमी व दक्षिणी मध्य प्रदेश के जिलों में पानी गिरने की संभावना ज्यादा है। शु्क्रवार के मौसम की बात करें तो IMD विभाग ने प्रदेश के बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, धार, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा जिलों में कहीं-कहीं वर्षा होने या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। इसके अलावा शनिवार को राज्य के 24 जिलों, रविवार को 25 जिलों, सोमवार को 25 जिलों और मंगलवार को 15 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
अगले 5 दिन प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बारिश की संभावना
24 अक्तूबर शुक्रवार के लिए मौसम विभाग ने प्रदेश के अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, बैतूल, पांढुर्णा और छिंदवाड़ा जिलों में कहीं-कहीं आंधी व गरज-चमक के साथ तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
25 अक्तूबर शनिवार के लिए मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के लगभग आधे निचले हिस्से के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान राज्य के झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, इंदौर, खरगोन, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, भोपाल, सीहोर, हरदा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, जबलपुर, सिवनी, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट और अनूपपुर जिलों में आंधी-तूफान व बिजली चमकने के साथ तेज बारिश की चेतावनी जारी की है।
26 अक्तूबर रविवार को भी प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बारिश की संभावना की वजह से विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान विभाग ने रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, आगर-मालवा, उज्जैन, धार, बड़वानी, राजगढ़, शाजापुर, इंदौर, देवास, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, भोपाल, सीहोर, हरदा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट जिलो में आंधी-तूफान व गरज-चमक के साथ तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।
27 अक्तूबर सोमवार को विभाग ने प्रदेश के श्योपुर, गुना, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, आगर-मालवा, उज्जैन, धार, बड़वानी, राजगढ़, शाजापुर, इंदौर, देवास, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, सीहोर, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी और बालाघाट जिलों के लिए गरज-चमक व आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश की संभावना जताई है।
28 अक्तूबर मंगलवार के लिए विभाग ने प्रदेश के झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, इंदौर, खरगोन, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी और बालाघाट के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए इन जिलों में गरज-चमक व आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश की संभावना जताई है।
कैसा रहा कल का मौसम, कहां-कहां गिरा पानी?
बीते दिन के मौसम की बात करें तो शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के उज्जैन, रीवा, सागर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। इस दौरान प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस मंडला व नर्मदापुरम में दर्ज किया गया तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस नौगाँव (छतरपुर) में दर्ज किया गया। बीते दिन प्रदेश के बागली में 21 मिमी, नागौद में 15.1 मिमी, गुन्नौर में 4 मिमी और सतना में 0.8 मिमी वर्षा हुई। जबकि देवास, पन्ना और सतना जिलों में बिजली गिरीं व तेज हवाएं चलीं।
सिनोष्टिक मौसमी परिस्थितियां
एक अवदाब (डिप्रेशन), पूर्व मध्य अरब सागर के ऊपर, 14.0°N अक्षांश और 70.6°E देशांतर के निकट, पंजिम (गोवा) से लगभग 380 किमी पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम, अमिनिदिवी (लक्षद्वीप) से 400 किमी उत्तर-पश्चिम और मैंगलोर (कर्नाटक) से 480 किमी पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में अवस्थित है। अगले 24 घंटों के दौरान इसके पूर्व-मध्य अरब सागर में लगभग उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ते रहने की संभावना है। एक निम्न दबाव क्षेत्र, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर अवस्थित है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने, 25 तारीख तक दक्षिण-पूर्व और संलग्न मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक अवदाब में तीव्र होने, 26 तारीख तक एक गहरे अवदाब में परिवर्तित होने और 27 तारीख की सुबह तक दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान में परिवर्तित होने की संभावना है। एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य और ऊपरी क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक ट्रफ़ के रूप में, माध्य समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर पूर्व की ओर चला गया है।