मुजफ्फरनगर। जनपद में बढ़ती भीषण ठंड, शीतलहर और घने कोहरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अवकाश का आदेश जारी किया है।
मुजफ्फरनगर के सभी स्कूलों में 9 जनवरी और 10 जनवरी को अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश नर्सरी से कक्षा आठ तक के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, राजकीय, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा।