मुजफ्फरनगर। राजीव, शिव सिंह, सुनील कुमार, रोहित आदि लोगों ने एसएसपी कार्यालय पर पहुंच कर शिकायती पत्र दिया। उन्होंने बताया कि हरिद्वार के ज्वालापुर में एक कंपनी का मुख्य कार्यालय है।
मुजफ्फरनगर, खतौली, पुरकाजी, रुड़की, भोपा में शाखा है। कंपनी के संचालकों ने निवेश के नाम पर कई करोड़ रुपये एकत्र किए हैं। निवेश का लिखित में बांड दिया। टीडीएस काटने व अन्य लाभ का आश्वासन दिया। लेकिन अब न तो उनके रुपये लौटाए व न ही लाभ दिया जा रहा है। मुजफ्फरनगर व हसनपुर के लोगों से ज्यादा ठगी हुई है। सभी लोगों ने कार्रवाई की मांग की। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।