मुजफ्फरनगर में कोहरे का कहरः दृश्यता कम होने से भारी परेशानी

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के चरथावल में बुधवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे सर्दी बढ़ गई। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 169 तक पहुंच गया, जो हवा की सेहत के लिहाज से संतोषजनक श्रेणी से नीचे माना जाता है।

घने कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम हो गई। प्रमुख लिंक मार्गों पर वाहन चालकों को आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर वाहनों की गति धीमी रही। चालकों ने सावधानी बरतते हुए फाग लाइट और हेडलाइट जलाकर वाहन चलाए। कम दृश्यता के कारण सड़कों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। कोहरे के कारण सुबह की सैर पर निकलने वाले लोगों, स्कूल जाने वाले बच्चों और दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।