मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जनपद के जिला मुख्यालय पर ग्राम दुधली और भमेला के किसानों ने चकबंदी विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरू किया है। यह प्रदर्शन दुधली गांव की चकबंदी प्रक्रिया और ‘नक्शा 23’ की वापसी की मांग को लेकर किया जा रहा है।
इस धरने को समर्थन देने के लिए भाजपा युवा नेता राजीव पुण्डीर धरना स्थल पर पहुंचे। चरथावल विकासखंड क्षेत्र के ग्राम भमेला निवासी पुण्डीर ने किसानों की मांगों का समर्थन किया। पुण्डीर ने चकबंदी विभाग से ‘नक्शा 23’ तुरंत वापस करने की मांग की। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक ‘नक्शा 23’ वापस नहीं होगा, तब तक किसान अपनी ‘घर वापसी’ नहीं करेंगे।