Muzaffarnagar Encounter: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में गुरुवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच उस समय मुठभेड़ हो गई. जब एक बाइक सवार दो शातिर बदमाश नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में किसी घटना को अंजाम देने के लिए जा रहे थे. इसी दौरान भोपा रोड पर चेकिंग कर रही पुलिस ने जब बाइक सवार बदमाशों को रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी.
पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल
पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आत्मरक्षा में जब जवाबी फायरिंग की. जिसमें एक बदमाश रवि पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया. वहीं दूसरे बदमाश धर्मेंद्र उर्फ मोनू को भी पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान जंगल से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस गिरफ्त में आए इन शातिर बदमाशों के पास से 62 हजार रुपये की नकदी, दो तमंचे कारतूस, एक संदिग्ध मोटरसाइकिल और चोरी करने में उपयोग आने वाले उपकरण भी पुलिस ने बरामद किए हैं. पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया.
कई घटनाओं को दे चुका था अंजाम
पुलिस पूछताछ में इन बदमाशों ने बताया है कि उन्होंने क्षेत्र में पहले भी कई घटनाओं को अंजाम दिया है और वह कई बार जेल भी जा चुके हैं. जिसके चलते पुलिस अब इन शातिर बदमाशों का इतिहास खंगालने में जुट गई. जिसकी जानकारी देते हुए सीओ नई मंडी राजू कुमार साव ने बताया कि मुजफ्फरनगर में घटनाओं के खुलासे और अपराधियों के धर पकड़ के एसएसपी ने निर्देश दिए हैं और टीम गठित कर रखी थीं.
पुलिस पर की फायरिंग
इस संबंध में नई मंडी पुलिस टीम अलग-अलग जगहों पर चेकिंग कर रही थी. चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बाइक आती दिखी. पुलिस को जब शक हुआ पुलिस ने रुकने का इशारा किया. पुलिस को चकमा देते हुए बदमाश भागने लगे. पुलिस ने घेरा बंदी की तो पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी. पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की. जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी. जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने लगा.
शातिर किस्म के अपराधी हैं चोर
मौजूद पुलिस टीम ने दूसरे बदमाश को भी पकड़ लिया. पूछताछ में घायल बदमाश ने अपना नाम रवि बताया. जबकि दूसरे आरोपी का नाम धर्मेंद्र ( मोनू) है. दोनों जट मुझेड़ा के रहने वाले हैं, जो शातिर किस्म के चोर हैं. पुलिस के मुताबिक पूछताछ में इन्होंने बताया कि यह शहर के विभिन्न स्थानों पर चोरी करने के उद्देश्य से निकले थे. यह पिछले कुछ महीनों से सक्रिय थे. पूरे शहर क्षेत्र की फैक्ट्री को निशाना बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे भी रहे थे.
कई घटनाओं को दे चुके अंजाम
पूछताछ में इन्होंने बताया जानसठ रोड पर पिछली 12 तारीख में एक फर्टिलाइजर फैक्ट्री में रात में चोरी की घटना को अंजाम दिया था. उससे कुछ दिन पहले नवंबर में इन्होंने बिलासपुर कट सरकारी ठेके से चोरी की थी. दोनों घटनाओं को इन्होंने स्वीकार किया है. इसके अलावा भी कई घटनाओं में यह सक्रिय थे. इन पर चोरी के मुकदमे पहले से जनपद में लिखे गए हैं. यह बड़े शातिर किस्म के चोर हैं. घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है. कांबिंग में पकड़े गए बदमाश से अभी गहराई से पूछताछ की जा रही है.