द‍िल्‍ली समेत कई शहरों से इंड‍िगो की फ्लाइट कैंस‍िल, एयरलाइन ने जारी की एडवाइजरी

IndiGo Airline: घने कोहरे ने दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर और पूर्वी भारत में व‍िज‍िब‍िल‍िटी बेहद कम हो गई है. इसका असर ट्रेनों के साथ फ्लाइट सर्व‍िस पर भी पड़ रहा है. इस बीच इंडिगो एयरलाइन की तरफ से यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की गई है. इंड‍िगो (Indigo) की तरफ से बताया गया क‍ि कम व‍िज‍िब‍िल‍िटी के कारण कई फ्लाइट के शेड्यूल पर असर पड़ रहा है. इंड‍िगो की तरफ से यात्रियों से कहा गया क‍ि एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले फ्लाइट का लेटेस्ट स्टेटस जांच लें. घने कोहरे के कारण मौसम के चलते फ्लाइट के टाइम में बदलाव, देरी या रद्द होने की स्थिति बन सकती है.

कोहरे के कारण ट्रैफ‍िक पर भी असर
एयरलाइंस ने कहा पैसेंजर अपने फ्लाइट की ड‍िटेल चेक करने के लिए दिए गये लिंक का यूज करें. साथ ही यात्रा के लिए अतिरिक्त समय रखते हुए एयरपोर्ट पहुंचे, क्योंकि कोहरे के कारण ट्रैफ‍िक भी धीमा हो रहा है. एयरलाइन ने बताया जिनकी फ्लाइट लेट या रद्द होगी, उन्‍हें उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल पर समय-समय पर अपडेट म‍िलता रहेगा. यदि किसी यात्री की फ्लाइट लेट या प्रभाव‍ित होती है तो ऐसी स्थिति में वे ऑप्‍शनल फ्लाइट चुन सकते हैं या रिफंड क्लेम कर सकते हैं.

एयरलाइन की यात्र‍ियों से पेशेंस रखने की अपील
इंडिगो ने कहा कि टीम मौसम की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और व‍िज‍िब‍िल‍िटी में सुधार के साथ उड़ानों का सामान्य संचालन बहाल करने में जुटी है. एयरलाइन ने यात्रियों से समझदारी दिखाने और पेशेंस रखने की अपील की है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में इंडिगो ने लिखा, दिल्ली और उत्तरी / पूर्वी भारत के कई हिस्सों में अभी कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम है, जिससे फ्लाइट शेड्यूल पर असर पड़ रहा है.

सफर के लि‍ए एक्‍स्‍ट्रा समय लेकर चलें
यात्रियों को सलाह दी गई क‍ि वे एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक कर लें और सफर के लि‍ए एक्‍स्‍ट्रा समय दें, कम विजिबिलिटी के कारण सड़कों पर ट्रैफिक स्‍लो हो सकता है. ज‍िन यात्रियों पर असर पड़ा है, उन्‍हें उनके रजिस्टर्ड कॉन्टैक्ट डिटेल्स पर अपडेट म‍िलेगा. यद‍ि आपकी फ्लाइट पर असर पड़ रहा है तो आप आसानी से दूसरा ऑप्शन चुन सकते हैं या रिफंड क्लेम कर सकते हैं.