मुजफ्फरनगर में हिंदू युवक को 100 रुपये देकर मस्जिद में पढ़ाई नमाज

मुजफ्फरनगर। यूपी के मुजफ्फरनगर में मोरना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी स्थिति मस्जिद में हिंदू युवक को 100 रुपये देकर नमाज अदा करने का मामला प्रकाश में आया है । मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया।

यूपी के मुजफ्फरनगर में मोरना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी स्थिति मस्जिद में हिंदू युवक को 100 रुपये देकर नमाज अदा करने का मामला प्रकाश में आया है । मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि 100 रुपये देकर पहले हिंदू युवक से नमाज पढ़वाई और फिर इसी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। इसकी जानकारी हिंदू संगठन को हुई को हंगामा हो गया।

हिंदू युवक को रुपये देकर नमाज पढ़वाने के विरोध में हिंदू संगठन थाने पहुंच गया। हिंदू संगठन के लोगों ने युवक से जानकारी करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार के राकेश कुमार ने बताया कि वह लगभग 15 वर्षों से यूपी के मुजफ्फरनग में भोपा थाना क्षेत्र के गांव सीकरी में अफसर कुरैशी के यहां रहकर नौकरी करता है। बृहस्पतिवार को एक युवक उसे थाना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी स्थित एक मस्जिद में ले गए जहां 100 रुपये देकर उसे नमाज अदा को कहा, और उसकी वीडियो भी बनाई । जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

वीडियो हिंदू संगठन के संज्ञान में भी आई। वीडियो का सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हिंदू संगठनों में रोष फैल गया। मौके पर पहुंचे हिंदू संघर्ष समिति संयोजक नरेंद्र पंवार उर्फ साधु गुर्जर ने युवक से थाने में आकर जानकारी की तथा पुलिस से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। युवक ने इस मामले में पुलिस को सारी जानकारी देते हुए अपना बयान दर्ज करवाया है। पुलिस ने भी वायरल हुई वीडियो का संज्ञान लिया है। मस्जिदों में धर्म परिवर्तन तथा हिंदू युवक को नमाज पढ़ाने को लेकर रोष जताते हुए हिंदू संगठन ने पुलिस से इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। हिंदू संगठनों ने थाने का घेराव कर आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग भी की। इस दौरान उनके साथ अंजेश गुर्जर व वैभव यादव साथ रहे।

पुलिस का कहना है कि मामले की संवेदनशीलतो को देखते हुए इसमें निष्पक्ष रूप से जांच शुरू कर दी गई है। संभावना है कि ये आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से किया और युवक का वीडियो बनाने के लिए साजिश रची। वायरल वीडियो का भी संज्ञान लिया गया है। पुलिस ने कहा कि मामले में आरोपियों की पहचान की जा रही है और इसके पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।