मुजफ्फरनगर में ससुर, जेठ सहित चार लोगों पर लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के ककरौली थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर मारपीट और गाली-गलौज का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर मीरापुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी मीरापुर क्षेत्र के गांव निवासी के साथ हुई है। उसका पति काम के सिलसिले में बाहर गया हुआ है, और ससुराल पक्ष के लोग उस पर शक करते हैं।

महिला का आरोप है कि 26 दिसंबर की शाम को उसने किसी से कोई सामान मंगवाया था। इसी बात को लेकर ससुराल पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब उसने विरोध किया, तो उन्होंने लात-घूसों और लाठी-डंडों से मारपीट की। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उन्होंने उसके गले में दुपट्टा डालकर जान से मारने की कोशिश की। महिला की तहरीर के आधार पर मीरापुर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।