रूड़की चुंगी पुलिस चौकी के बाहर खड़े वाहनों में लगी भयंकर आग

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के रुड़की चुंगी पुलिस चौकी के बाहर खड़े माल मुकदमाती वाहनों में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग ने तेजी से भीषण रूप धारण कर लिया, जिससे सात वाहन जल गए। दमकल विभाग ने कड़ी मेहनत से आग पर काबू पाया। पुलिस आग के कारणों की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज देख रही है।

मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली क्षेत्र के रुड़की चुंगी पुलिस चौकी के बाहर खड़े माल मुकदमाती वाहनों में आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में भीषण रूप ले लिया। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में चौकी के बाहर खड़े सात वाहन जल गए। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।गुरुवार को सुबह रुड़की चुंगी पुलिस चौकी के बाहर खड़े मालमुकदमाती वाहनों में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में भयंकर रुप धारण कर लिया। गर्मी के कारण आग की लपटें आसमान को छूने लगी।

पुलिस ने मामले की जानकारी दमकल विभाग को दी। सीएफओ अनुराग कुमार दो गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंचे। दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक आग की चपेट में आने के कारण सात वाहन जल चुके थे। दमकल विभाग ने अन्य वाहनों को आग की चपेट में आने से बचा लिया। आग लगने से रुड़की रोड पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने किसी तरह मौके से जाम का खुलवाया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। आग किस तरह वाहनों में लगी। थाना प्रभारी बृजेश कुमार शर्मा का कहना कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है।