मुजफ्फरनगर। गांव सुजड़ू निवासी किसान एवं प्रॉपर्टी डीलर के घर चोरी कर ली गई। पुलिस ने अंबा विहार निवासी नदीम को गिरफ्तार जेवर व साढ़े छह लाख रुपये बरामद किए। उसने अपने मामा के घर चोरी की थी। चोरी किए रुपये से अपना उधार चुकता किया और मौज मस्ती भी की।
सुजड़ू निवासी जुबेर ने थाना खालापार में तहरीर देकर बताया कि वह अपने पूरे परिवार के साथ 26 से 28 अप्रैल तक शादी आयोजन में गए हुए थे। इसी दौरान घर के लॉकर से सात लाख रुपये नकद व जेवर चोरी कर हो गए।
पुलिस ने खालापार थाने के अंबा विहार निवासी नदीम को शामली बाईपास सड़क पर वहलना पुल के नीचे से गिरफ्तार किया। उससे साढ़े छह लाख रुपये नकद, जेवर, एक बैग बरामद किया। उसने बताया कि वादी जुबेर के पिता रिश्ते में उसके मामा है। वह उनके घर आता-जाता रहता था।
26 अप्रैल को वह सभी शादी में गए थे। जुबेर परिवार के साथ वहीं रुक गए थे। वह योजना बनाकर वापस आ गया था। मामा के घर में रखे जेवर व रुपये के बारे में उसे जानकारी थी। उसने पहले से ही रेकी कर पता कर लिया था।
घटना वाली रात में वह अपने मामा के घर गया। वहां लॉकर से रुपये व जेवर चोरी कर ले गया था। चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस उसको तलाश रही है इसलिए वह जेवर व नगदी लेकर भागने के इरादे से वहलना पुल के पास पहुंचा था।
एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि आरोपी का चालान कर दिया है। चोरी किए हुए पचास हजार रुपये से उसने अपना उधार चुका दिया और मौज मस्ती पर खर्च कर लिए।