मुजफ्फरनगर। अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026 को कर दिया गया। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश मिश्रा ने कलेक्ट्रेट में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उन्हें मतदाता सूची की सॉफ्ट और हार्ड कॉपी उपलब्ध कराई।
मुजफ्फरनगर जिले में जुड़े 1,33,920 नए मतदाता
जिले का निर्वाचन गणित: एक नज़र मेंविशेष पुनरीक्षण अभियान के बाद जिले की छह विधानसभाओं की स्थिति अब और अधिक स्पष्ट हो गई है। जिले में कुल 1,33,920 नए मतदाता जोड़े गए हैं, जबकि 12,352 नाम अपमार्जित (हटाए) गए हैं।
मुजफ्फरनगर: काउंटर पर रखे मोबाइल से सिम कार्ड ले उड़े चोर, बुजुर्ग दुकानदार ने पुलिस से लगाई गुहार ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर: काउंटर पर रखे मोबाइल से सिम कार्ड ले उड़े चोर, बुजुर्ग दुकानदार ने पुलिस से लगाई गुहार
विधानसभावार मतदाता पुनरीक्षण डेटा 2026
विधानसभा मतदान केंद्र मतदेय स्थल(बूथ) कुल मतदाता (अंतिम)
बुढ़ाना (11) 174 421 3,61,405
चरथावल (12) 142 374 3,13,058
पुरकाजी (13) 140 354 3,08,413
मुजफ्फरनगर(14) 94 370 3,11,887
खतौली (15) 172 355 2,99,570
मीरापुर (16) 151 361 2,99,006
योग (कुल) 873 2,235 18,93,339
मंसूरपुर के मदरसा इमाम कारी फाजिल को बड़ी राहत, पोक्सो कोर्ट ने दी जमानत; साजिश का आरोप हुआ मजबूत ये भी पढ़ें मंसूरपुर के मदरसा इमाम कारी फाजिल को बड़ी राहत, पोक्सो कोर्ट ने दी जमानत; साजिश का आरोप हुआ मजबूत
मतदाताओं के लिए सुविधा
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रकाशित नामावली अगले एक सप्ताह तक जिला निर्वाचन कार्यालय, तहसील स्तर पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय और जनपद के सभी मतदेय स्थलों (बूथों) पर निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेगी। कोई भी नागरिक वहां जाकर अपना या अपने परिजनों का नाम सूची में चेक कर सकता है। इसके अलावा, मतदाता जनपद की आधिकारिक वेबसाइट और मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश की वेबसाइट पर भी अपना नाम ऑनलाइन देख सकते हैं।
बागपत के जिला जज मनोज कुमार ने किया शुकतीर्थ का दौरा, अक्षय वट के दर्शन कर लिया आशीर्वाद ये भी पढ़ें बागपत के जिला जज मनोज कुमार ने किया शुकतीर्थ का दौरा, अक्षय वट के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
राजनैतिक दलों की उपस्थिति
सूची वितरण के दौरान अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) संजय सिंह उपस्थित रहे। राजनैतिक दलों की ओर से भाजपा के ओम प्रकाश उपाध्याय, सपा के साजिद हसन व पवन बंसल, बसपा के इंतजार अली, कांग्रेस के ममनून अंसारी, आप के अजय चौधरी और माकपा के अनिल कुमार व सुभाष उपाध्याय ने भाग लिया।