मुजफ्फरनगर: युवक का हथियार के साथ फोटो वायरल: मामले की जांच शुरू

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की हथियार के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आ गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

वायरल तस्वीर में युवक हाथ में तमंचा लिए हुए दिख रहा है। बताया जा रहा है कि यह फोटो शाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से संबंधित है और युवक कथित तौर पर रौब गालिब करने का प्रयास कर रहा था।

फोटो वायरल होने के तुरंत बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। स्थानीय पुलिस ने आरोपी युवक की पहचान करने के प्रयास तेज कर दिए हैं, ताकि उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा सके।

सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करना कानूनन अपराध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आरोपी युवक की पहचान होते ही उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।