मुजफ्फरनगर में जमीन विवाद में गन्ना बोने पर झगड़ा: पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के रामराज क्षेत्र के गांव जीवनपुरी में खेती की जमीन को अपना बताकर गन्ना बोने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस डायल 112 ने दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में ले लिया है।

रामराज थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र सिंह यादव ने बताया कि डायल 112 को गांव जीवनपुरी में खेत की जमीन पर गन्ना बोने को लेकर विवाद की सूचना मिली थी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के हरवीर, अखिल, नेत्रपाल और रक्षित नामक चार लोगों को गिरफ्तार किया। ये सभी गांव जीवनपुरी के निवासी हैं। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।