मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर पुलिस ने 24 घंटे में सात मुठभेड़ की हैं। इस तरह से पुलिस कार्रवाई का प्रदेश में यह पहला मामला है। मंगलवार को चार थानाें की पुलिस ने 20-20 हजार के इनामी बदमाशों समेत गैंग्सटर व हिस्ट्रीशीटर पकड़े थे।
इनके कब्जे से असलहा समेत लूटे गए जेवरात मिले थे। बुधवार को नई मंडी पुलिस ने राहगीरों से लूटपाट करने वाले चार बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है।
प्रदेश में योगी सरकार की पुलिस अपराधियों पर कहर बनकर टूट रही है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती देने के साथ अपराधी सलाखों के पीछे कैद हो रहे हैं। मुजफ्फरनगर में 24 घंटे के भीतर 10 बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है।
24 घंटे में 7 पुलिस मुठभेड़
इससे पहले जून-2025 में ही 24 घंटे में पुलिस ने कार्रवाई कर छह बदमाश गिरफ्तार किए थे। मंगलवार को बुढ़ाना पुलिस ने 20 हजार रुपये के इनामी बदमाश शाहरूख पठान निवासी चन्धेड़ी, बुढ़ाना को गिरफ्तार किया। बदमाश ने शाहबुद्दीनपुर रोड पर वर्ष 2024 सर्राफ फखरूल हसन के घर और दुकान से सामूहिक लूट की थी।