मुजफ्फरनगर: मुस्लिम बस्ती में ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाने पर तीन युवक गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। मुस्लिम बस्ती में बाइक पर सवार होकर जय श्रीराम के जयकारे लगाने वाले तीन युवकों के खिलाफ पुलिस ने शांतिभंग की कार्रवाई की है। इसका एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ था।

चार-चार लाख के मुचलके पर मिली जमानत
इंस्पेक्टर सुभाष अत्री ने बताया कि वीडियो के आधार पर बाइक सवार तीनों युवकों की पहचान विजय, मणि और वंश के रूप में की गई। संवेदनशील क्षेत्र में इस तरह की गतिविधि से सांप्रदायिक सौहार्द और शांति व्यवस्था बिगड़ने की आशंका थी। पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया और शांतिभंग की धाराओं में चालान कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया।

न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तीनों आरोपितों को चार-चार लाख रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी। पुलिस ने कस्बे के नागरिकों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और भड़काऊ गतिविधियों से दूर रहने की अपील की है।