मुजफ्फरनगर में सड़क हादसें में नीलगाय घायल: गौ सेवक ने बचाया

मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र में बघरा टोल के पास देर रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक नीलगाय गंभीर रूप से घायल हो गई। टक्कर के बाद नीलगाय सड़क पर तड़पती रही।

सूचना मिलने पर गौ-सेवक और पशु-प्रेमी निशु मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि नीलगाय के दोनों अगले पैर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके थे। निशु ने बताया कि उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें कोई सहायता नहीं मिली।

उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। निशु ने कहा, “हमने दो घंटे तक इंतजार किया और अधिकारियों को बार-बार फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन बंद कर लिया। नीलगाय बीच सड़क पर पड़ी थी, जिससे पानीपत-शामली नेशनल हाईवे पर बड़े हादसे का खतरा था, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी फोन उठाने को भी तैयार नहीं थे।”.