मुजफ्फरनगर में सपा जिला कार्यकारिणी भंग, जिलाध्यक्ष और नगर अध्यक्ष को राहत

मुजफ्फरनगर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने बड़ा संगठनात्मक फैसला लिया है. मुजफ्फरनगर जिले की जिला कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है. हालांकि, जिलाध्यक्ष और नगर अध्यक्ष को पद से नहीं हटाया गया है.

पार्टी के निर्देश के अनुसार, महानगर कार्यकारिणी, विधानसभा अध्यक्षों और अन्य फ्रंटल संगठनों के जिलाध्यक्षों व महानगर अध्यक्षों के साथ-साथ सभी कार्यकारिणियों को भंग किया गया है. यह कदम आगामी संगठनात्मक पुनर्गठन और पार्टी को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है. माना जा रहा है कि जल्द ही नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.