मुजफ्फरनगर। दिवाली पर्व पर सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट हुई है। जिले को सुरक्षा के मद्देनजर 20 जोन 21 सेक्टर में बांटा है। सभी चौराहों पर पुलिस तैनात की है। एक विशेष पुलिस टीम बनाई है जो केवल नगर में लगे सीसीटीवी कैमरे को पुलिस कंट्रोल रूम में बैठकर देखेगी। शातिर अपराधियों की निगरानी भी की जा रही है।
बीस अक्तूबर को दिवाली पर्व मनाया जाएगा। इसी के चलते लोग बाजार में खरीदारी करने पहुंच रहे है। इन लोगों के साथ कोई घटना न हो। शरारती तत्व भी किसी घटना को अंजाम न दे डाले। सभी बिंदुओं को सामने रखते हुए एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने जिला पुलिस को अलर्ट किया है।
एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि जिले को सुरक्षा के मद्देनजर 20 जोन 21 सेक्टर में बांटा है। सभी सीओ व थाना प्रभारियों को भीड़ वाले बाजारों में पैदल गश्त को कहा गया। बाजारों में छीन झपट व छेडछाड़ की घटनाओं के मद्देनजर सादा कपड़ों में महिला व पुरुष सिपाहियों को बाजारों में तैनात किया है।
नगर के सभी चौराहों पर भी पुलिस को तैनात किया है। इस बार एक पुलिस टीम विशेष तौर पर गठित की गई है जो पुलिस कंट्रोल रूम में बैठ कर नगर के चौराहों व बाजारों में लगे सीसीटीवी कैमरों को देखेेगी।